बिहार में युवा वोटरों की संख्या बढ़ी, कम हुई 50 वर्ष के ऊपर वालों की संख्या



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में 50 वर्ष तक में मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है, वहीं 50 वर्ष के बाद वाले मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को वर्ष 2022 की अंतिम मतदाता प्रकाशित सूची मे इसकी चर्चा की गई है। सूची के अनुसार 18 से 19 आयु वर्ग के 350003, 20 से 29 आयु वर्ग 657336, 30 से 39 आयु वर्ग के 89673 और 40 से 49 वर्ष 11460 मतदाता बढ़े हैँ।

यह एक चौंकाने वाला तथ्य है, जिसका अभी कोई सही व्याख्या नहीं कर रहा है. वर्ष 2022 की अंतिम मतदाता सूची में 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इसी प्रकार 20-29 आयु वर्ग में भी मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 30-39 वर्ष में मतदाता बढ़े हैं। साथ ही 40-49 वर्ष आयु वर्ग में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार 50 से 59 उम्र के 16835, 60 से 69 उम्र के 26689, 70 से 79 उम्र के 42372 और 80 वर्ष से ऊपर 35614 मतदाता घटे हैँ।

चौंकाने वाली बात यह है कि 50 वर्ष से ऊपर वाले सभी आयु वर्ग में मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है। हालांकि, जानकार बता रहे हैं कि इसकी मुख्य वजह है कि मतदाता सूची में मतदाताओं द्वारा नाम संशोधन कराने के कारण संख्या में गिरावट हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई स्पष्ट व्याख्या नहीं है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस आयु वर्ग में मतदाताओं की संख्या में कमी का कारण मृत्यु कभी नहीं हो सकती। यह अध्ययन की बात है कि 50 वर्ष से ऊपर वाले मतदाताओं की संख्या कैसे कम हुई है। अंतिम मतदाता सूची में 12 लाख 35 हजार नये मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जबकि दो लाख 48 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाये गये हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8578