प्रदीप फुटेला,
नई दिल्ली, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
शेडस ऑफ इंडिया अपने 5वें सीजन में देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के लिये "भारत की वीरांगनाये उभरते सितारें रतन अवार्ड 2021" से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सविता अरोरा और राखी तंवर ने बताया कि मैगजीन के कवर पेज की मॉडल रुचिका कपूर जो सामाजिक कार्य व फैशन की दुनिया मे अपना नाम बनाया है, भारत की वीरांगनाये उभरते सितारें रतन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा।
18 दिसंबर को दिल्ली के गोदावरी ऑडिटोरियम लोधी रोड मे स्लम और वंचित बच्चों को लेकर डांस और गाने का कार्यकम, कैंसर अभियान और कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि विधायक सोमानाथ भारती, रिची गिप्स, रेखा वोहरा, निज़ामी ब्रदर्स, टी सीरीज के गायक सोनू अली शामिल होंगे। इस कार्यकम में बहुत सदस्यों ने चैरिटी के लिए अपना योगदान दिया है जिसमें अमित गुप्ता, सुमन कपूर, हरविंदर सलूजा, सुमन कपूर, सोनिया राणा लाम्बा, अनिल कटौच का योगदान रहा है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=8526