इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट मोतिहारी में



मोतिहारी, 11 नवम्बर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आगाज 12 नवम्बर से मोतिहारी के गांधी मैदान में हो रहा है। इसमें जिले 8 स्कूल की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी छात्रों का उत्साह चरम पर है, सभी बच्चे लगातार प्रेक्टिस कर मैच जीतने की तैयारी में लगे है। उक्त बातें इस ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने स्थानीय गांधी मैदान में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।

ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी रमन कुमार और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। टूर्नामेंट में डीएवी, एमपीएस, एमकेडी, शांति निकेतन जुबली, जेपीएस, डीपीएस, इमानुएल स्कूल,और एम एस मेमोरियल स्कूल भाग ले रही है।

इस टूर्नामेंट के साथ मोतिहारी में क्रिकेट का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डीएवी व शांतिनिकेतन जुबली के बीच होगा। उद्धघाटन सत्र में सभी स्कूल की टीम मैदान में मौजूद रहेंगी। इंटर स्कूल टूर्नामेंट के प्रायोजक है एसएमएस हाशमी एजुकेशनल ट्रस्ट और सारे अवार्ड विशाल स्पोर्टस द्वारा दिया जा रहा है। वही भामाशाह कल्याण संस्थान द्वारा मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया जाएगा।

संवाददाता सम्मेलन में इस चंपारण डीसीए के अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, विधिक सलाहकार नरेंद्र देव, राकेश कुमार सहित सभी प्रतिभागी विद्यालयों के पीटीआई उपस्थित थे।

वही एसोसिएशन के चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया ने बताया कि पिच बन कर तैयार हो गया है और मैच अंपायर वेदप्रकाश और मो• कुद्दुस मैदान को माप कर चिन्हित कर रहे है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=852