नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पिछले 24 घंटों में 83,88,824 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड 19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 120.27 करोड़ (1,20,27,03,659) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,24,56,121 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
शुक्रवार सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
■ स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक - 1,03,83,059
दूसरी खुराक - 94,47,649
■ अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक - 1,83,77,537
दूसरी खुराक - 1,64,07,467
■ 18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक - 45,05,30,789
दूसरी खुराक - 20,77,73,074
■ 45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक - 18,27,51,818
दूसरी खुराक - 11,58,74,508
■60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक - 11,44,49,607
दूसरी खुराक - 7,67,08,151
■ कुल - 1,20,27,03,659
पिछले 24 घंटों में 9,868 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,77,830 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.33% है जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 152 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 10,549 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 1,10,133 सक्रिय रोगी हैं।
वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.32 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,81,246 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.71 करोड़ (63,71,06,009) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.89 प्रतिशत है जो पिछले 12 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.89 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 53 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 88 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=8511