सुहाग के लिए रखा जाएगा व्रत



--डॉ• इंद्र बली मिश्र,
काशी हिंदू विश्वविद्यालय,
वाराणसी-उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को रखा जाएगा, ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है। इसलिए महिलाएं चंद्रमा का इंतजार करती है। चांद दिखने का समय हर जगह के लिए अलग-अलग होता है।

इस बार करवा चौथ पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा। वहीं करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 11 मिनट है। लेकिन अलग-अलग स्थानों के हिसाब से चंद्रोदय का समय भी अलग होता है।

■ 24 अक्टूबर 2021, चंद्रोदय का समय

01- दिल्ली: 08 बजकर 08 मिनट
02- मुंबई 08 बजकर 47 मिनट
03- बेंगलुरु 08 बजकर 39 मिनट
04- लखनऊ: 07 बजकर 56 मिनट
05- आगरा : 08 बजकर 07 मिनट
06- अलीगढ़: 08 बजकर 06 मिनट
07- मेरठ 08 बजकर 05 मिनट
08- नोएडा 08 बजकर 07 मिनट
09- गोरखपुर 07 बजकर 47 मिनट
10- मथुरा 08 बजकर 08 मिनट
11- सहारनपुर 08 बजकर 03 मिनट
12- बरेली: 07 बजकर 59 मिनट
13- रामपुर : 8 बजे
14- फर्रुखाबाद: 08 बजकर 1 मिनट
15- इटावा : 8 बजकर 05 मिनट
16- जौनपुर : 07 बजकर 52 मिनट
17-वाराणसी : 07 बजकर 51 मिनट
18- कोलकाता: 07 बजकर 36 मिनट
19- जयपुर: 08 बजकर 17 मिनट
20- देहरादून: 8 बजे
21- पटना: 07 बजकर 42 मिनट

https://www.indiainside.org/post.php?id=8449