नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
■ राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मिलाद-उन-नबी पर अपने संदेश में कहा है, ‘‘पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं।
पैगंबर मुहम्मद की जिंदगी भाईचारे, रहमदिली और प्रेम की मिसाल है। वह हमेशा इंसानियत के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
आइए, हम सब उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की खुशहाली और देश में अमन-सुकून बनाए रखने के लिए कार्य करें।’’
■ उपराष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी पर लोगों को बधाई दी
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मिलाद-उन-नबी की पर लोगों को हार्दिक बधाई दी है।
उनके संदेश में कहा है - "मैं पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में मनाये जाने वाले मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
पैगंबर साहब ने मानवता को करुणा, सहनशीलता और सार्वभौमिक भाईचारे का उचित मार्ग दिखाया।
मेरी कामना है कि उनका शाश्वत संदेश एक न्यायपूर्ण, मानवीय और समरसतापूर्ण समाज के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करता रहे।"
https://www.indiainside.org/post.php?id=8439