त्राहिमाम मार्च निकाल प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन



--एकलव्य कुमार,
पटना सिटी-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि और कमरतोड़ महंगाई के विरोध में समाजसेवी नेता अमित कुमार अलबेला उर्फ बजरंगी मेहता के नेतृत्व में मंगलवार को त्राहिमाम मार्च निकाला गया। पटना सिटी के गुड़ की मंडी से शुरू होकर मार्च मीना बाजार सहित कई मुहल्लों से गुजरता हुआ सिटी कोर्ट अनुमंडलाधिकारी कार्यालय पहुँचा। अलबेला ने जनता की ओर से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर अनुमंडल अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर अमित अलबेला ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार सिर्फ थोथलेबाजी और घोषणाओ से जनता को सब्जबाग दिखाने में लगी हुई है और आम जनता जीवन जीने को त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का त्राहिमाम मार्च एक बानगी है, जो आने वाले दिनों में संपूर्ण देश में शुरू होगा और इस सरकार को गद्दी से उतारने का काम करेगा।

मार्च में शामिल लोगों ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां लिये हुए थे। मार्च के दौरान रोको महंगाई, बांधों दाम, नहीं तो होगा चक्का जाम। पीएम फंड का हिसाब दो, नहीं तो गद्दी छोड़ दो जैसे नारे लगाए गए। मार्च में आनंद कुमार, मोहित कुमार, राजू कुमार, मोहम्मद चाँद, मोहम्मद डबलू, दीना महतो, विजय साव, धर्मराज यादव, मुंशी महतो, कान्ही बाबा, बाजारी महतो, तुलसी महतो, सुरेंद्र ठठेरा, नरेश ठाकुर, संपत साव, भरत महतो, कल्लू मेहता, मंटू मेहता, पिंटू राम, धनराज महतो, दीपक सिंह, रामप्रसाद यादव, सुधीर मेहता, रविंद्र सिंह समेत अनेक लोग शामिल हुए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8391