भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ के पार पहुंचा



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने शनिवार को 63 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। रविवार सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 73,85,866 टीके लगाने के साथ 63.09 करोड़ (63,09,71,927) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 67,80,301 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

■ रविवार सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

● स्वास्थ्य कर्मी - पहली खुराक 1,03,57,335, दूसरी खुराक 83,48,055

● अग्रिम पंक्ति के कर्मी - पहली खुराक 1,83,18,644, दूसरी खुराक 1,30,57,806

● 18-44 वर्ष आयु वर्ग - पहली खुराक 24,22,90,397, दूसरी खुराक 2,60,65,825

● 45-59 वर्ष आयु वर्ग - पहली खुराक 12,89,66,672, दूसरी खुराक 5,31,54,542

● 60 वर्ष से अधिक - पहली खुराक 8,60,95,654, दूसरी खुराक 4,42,62,997

● कुल - 63,09,17,927

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 35,840 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,88,642 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 63 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,68,558 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.13 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,55,327 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.86 करोड़ से अधिक (51,86,42,929) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.28 प्रतिशत से नीचे, पिछले 65 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.57 प्रतिशत है। पिछले 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 83 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8324