इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न



भोपाल-मध्य प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं तथा वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई•एफ•डब्ल्यू•जे•) नई दिल्ली से सम्बद्ध मध्य प्रदेश ईकाई का राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं अलंकरण सम्मान समारोह आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती बंदना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी तथा विशेष अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखिलावन पटेल उपस्थित थे।

इस अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की लेखनी हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाकर आमजन को न्याय दिलाने वाली हो। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा भी की। सम्मेलन के दौरान श्री गौतम द्वारा कोरोना योद्धाओं के साथ वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कोरोना वाॅरियर तथा नगर निगम कर्मी के अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पत्रकार साथी शामिल है।

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से सलमान खान को पाँचवी बार इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स मध्य प्रदेश इकाई का फिर से अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से पत्रकारगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

● दायित्व पुस्तक का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वरिष्ठ पत्रकार, लेखक जावेद खान द्वारा लिखित पुस्तक दायित्व का लोकार्पण भी किया गया। गिरीश गौतम जी ने किताब के कुछ अंश पढ़कर लेखक जावेद जी की प्रशंसा की।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8301