नैनीताल : जिला नेतृत्व ने नियुक्त किए महिला मोर्चा के पदाधिकारी



नैनीताल-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नैनीताल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी तथा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की संस्तुति पर प्रेमा अधिकारी सभासद, नगर पालिका नैनीताल को भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया है।

वहीं दीपिका बिनवाल को नैनीताल मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनू साह को नैनीताल मंडल मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) की जिम्मेदारी दी गई है तथा कविता त्रिपाठी को जिला नैनीताल सह मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) बनाया गया है।

भाजपा नैनीताल मंडल ने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7764