नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड - बी.ई.एल. ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा रखे गए शेयरों पर देय 140% कुल लाभांश के रूप में 174,43,63,569.20/- (एक सौ चौहत्तर करोड़, तैंतालीस लाख, तिरसठ हजार, पांच सौ उनहत्तर रुपए और बीस पैसे) का चेक प्रदान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बी.ई.एल. के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम वी गौतमा द्वारा बुधवार को यहां चेक प्रदान किया गया। फरवरी 2020 में भारत सरकार को 140% का अंतरिम लाभांश (प्रति शेयर मूल्य पर अंकित मूल्य) का भुगतान किया गया था।
बी.ई.एल. ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए भारत सरकार को कुल 280% का भुगतान किया है।
रक्षा उत्पादन सचिव राजकुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7653