प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर शोक व्यक्त किया



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “पंडित जसराज जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से भारतीय सांस्कृतिक जगत में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है। न केवल उनकी प्रस्तुतियां उत्कृष्ट थीं, बल्कि उन्होंने कई अन्य गायकों के लिए एक असाधारण गुरु के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

■ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि “संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी एक असाधारण कलाकार थे जिन्होंने अपनी जादुई आवाज़ से भारतीय शास्त्रीय संगीत को समृद्ध किया। उनका निधन व्यक्तिगत हानि के समान है। वे अपनी अद्वितीय रचनाओं के माध्यम से हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति शोक संवेदना। ओम शांति”।

पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे प्रमुख गायकों में से एक थे। वर्ष 2000 में पंडित जसराज को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7543