--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बिहार सरकार ने प्रवासियों के लिए जो आशंका जताई थी अब वह सच साबित होती हुई नजर रही है। जो प्रवासी मजदूर वापस ट्रेन से बिहार आ रहे हैं उनमें कई कोरोना संक्रमित यानी पॉजिटिव पाये गये हैं। सोमवार तक बिहार में 150 प्रवासी कोरोना पॉज़िटिव पाये गये हैं। वहीं पिछले दो दिनों में राज्य में करीब 150 कोरोना मरीज मिले हैं। रविवार को राज्य में सर्वाधिक 96 तो वहीं सोमवार को 53 मरीज मिले थें।
पिछले चार मई से राज्य में विशेष ट्रेनों के माध्यम से बिहारी मजदूर और छात्र लौट रहे हैं, उनमें डेढ़ सौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें सबसे अधिक 41 एनसीआर दिल्ली से आये लाेग हैं। महाराष्ट्र से आये 36, गुजरात से आनेवाले 33 लोग, हरियाणा से आये तीन और तेलंगाना से आये 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। अभी तक बिहार में कुल 107 ट्रेनें आ चुकी हैं जिनसे करीब 1.43 लाख प्रवासी लौट चुके हैं।
बता दें कि बाहर से लौटनेवाले लोगों का शिविरों में लक्षणों के आधार पर और रैंडम सैंपल जांच होने के बाद रविवार को राज्य में तो एक दिन में सर्वाधिक 96 मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है
राज्य में अब तक 382 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 37 जिलों में कोरोना का संक्रमण पहुंच चुका है और 6 लोगों की अब तक मौत हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक 115 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं। जबकि, पटना में 72, बक्सर में 56, नालंदा में 51, रोहतास में 59 और सीवान में 33 मामले प्रकाश में आए हैं। कैमूर में 32, भोजपुर व गोपालगंज से 20-20, भागलपुर में 25, बेगूसराय में 40, मधुबनी में 26, औरंगाबाद में 15, पश्चिमी चंपारण में 11, पूर्वी चंपारण में 14, नवादा में 13, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में 9-9, शेखपुरा व सारण में 8-8, अरवल में 11 मामले, किशनगंज में 9, सीतामढ़ी में 7, गया में 8 मामले मिले हैं।
इसके अलावा कटिहार में 11, दरभंगा व कटिहार में 16-16, जहानाबाद में 5, बांका में 7, वैशाली, अररिया, लखीसराय में 4-4, शिवहर में 3, मधेपुरा में 9, सहरसा में 10, पूर्णियां में 3 और सुपौल में 4 मामले मिले हैं.
बिहार में अब तक कोरोना वायारस के 38 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है और 767 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। औसतन हर 50 में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा रिम्स में 20 हजार 491 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 376 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में 350 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यहां तीन मई को कोरोना की जांच शुरू हुई थी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7234