--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बिहार राज्य में पिछले 19 अप्रैल के बाद से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में प्रतिदिन दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गयी है। रविवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 36 नये मरीजों की पहचान की गयी है। शिवहर जिला संक्रमित होनेवाला राज्य का 31वां जिला बन गया है। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 528 हो गयी है।
आंकड़ों के अनुसार 19 अप्रैल-10, 20अप्रैल-17, 21अप्रैल-13, 22अप्रैल-17, 23अप्रैल-27, 24अप्रैल-53, 25अप्रैल-28, 26अप्रैल-26, 27अप्रैल-69, 28अप्रैल-20, 29अप्रैल-37, 30अप्रैल-22, एक मई-41, दो मई-15, तीन मई-36 और चार मई को 11 संक्रमित पाये गए।
आंकड़े बताते है कि बिहार में कोरोना वायरस महिलाओं के मुकाबले पुरुषों पर अधिक हमला बोल रहा है। पटना सहित पूरे बिहार के आंकड़ों की तस्वीर कुछ ऐसी ही बयां कर रही हैं। बिहार में अब तक 502 लोग कोरोना की जद में आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 338 पुरुष जबकि 164 महिलाएं हैं।
बिहार में कुल मामलों में 60 साल या इससे ज्यादा की उम्र वाले मरीजों की संख्या सिर्फ 19 फीसदी है। हालांकि इसकी तुलना में युवाओं में सबसे अधिक कोरोना वायरस मिल रहे हैं।
कोरोना का संक्रमण बिहार के 38 में से 30 जिलों में पहुंच चुका है। इसमें सबसे अधिक 102 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं। वहीं, पटना में 44, नालंदा में 36, रोहतास में 52 और सीवान में 30 मामले प्रकाश में आए हैं। बक्सर में 56, कैमूर में 28, गोपालगंज में 18, भागलपुर और बेगूसराय में 11, भोजपुर में 18, पश्चिम और पूर्वी चंपारण में अब कोरोना के 10 मामले हो चुके हैं।
इसके अलावा औरंगाबाद में 13, गया में 6, दरभंगा में 5, मधुबनी 18, सीतामढ़ी में 6, सारण में 8, अरवल और कटिहार में 5, लखीसराय, नवादा व जहानाबाद में 4-4, बांका व वैशाली में 3-3, मधेपुरा, अररिया में दो-दो तथा पूर्णिया व शेखपुरा में एक-एक मामले सामने आए हैं।
रविवार को 12 संक्रमित लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे। इस तरह अभी तक राज्य के 117 लोग कोरोना संक्रमण पर विजय पाने में सफल रहे हैं। यानी बिहार में कोरोना के मरीज करीब 23 प्रतिशत तक ठीक हो रहे हैं। वहीं देश में ठीक होने का आंकड़ा 28 फीसदी है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7215