--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● ऑनलाइन काव्य-संध्या में दिल्ली, कलकत्ता, पटना, मुंगेर, समस्तीपुर और सिंगापुर के युवा कवियों ने सुनाईं कविताएँ
ऑनलाइन काव्य आयोजनों की श्रृंखला में विन्यास साहित्य मंच ने काव्य संध्या-4 का आयोजन रविवार को किया। इस आयोजन में देश-विदेश के 14 युवा कवियों ने शिरकत की। आयोजन की खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान देश के कई शहरों से वरिष्ठ कवियों ने ऑनलाइन जुड़कर युवा कवियों का हौसला बढाया।
कार्यक्रम में सिंगापुर से लेकर दिल्ली, पटना, कलकत्ता, समस्तीपुर और मुंगेर के युवा कवियों ने अपनी कविताएँ सुनाई। गौरतलब है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में कवि सम्मेलनों का भौतिक आयोजन संभव नहीं हो पाने की वजह से ऐसे आयोजन ऑनलाइन करवाना ही विकल्प रह गया है। ऐसे में विन्यास साहित्य मंच इस तरह के आयोजन करवा कर देश-दुनिया के युवा और वरिष्ठ साहित्यकारों को एक मंच प्रदान करने का निरंतर प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में सिंगापुर से आईटी प्रोफेशनल सैयद काशिफ आज़ाद, दिल्ली से भाषाविद और युवा कवि देवेन्द्र शर्मा, विडियो ब्लॉगर प्रेरिका गुप्ता, उर्दू के युवा शायर अजहर हाशमी सबक़त, पत्रकार और तबीयत से साहित्यकार भागीरथ श्रीवास, कलकत्ता से पत्रकार व युवा कवि एकलव्य केशरी, ग़ज़लों और गीतों का जाना पहचाना नाम सूरज ठाकुर बिहारी, पटना से प्राध्यापक ऋचा वर्मा, युवा शायर विकास राज, युवा कवि जयदेव मिश्रा, मुंगेर से युवा ग़ज़लकार बिकास ने प्रस्तुति दिया।
कार्यक्रम का संयोजन दिल्ली से युवा ग़ज़लकार और विन्यास साहित्य मंच के संयोजक चैतन्य चन्दन ने किया।
करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम के अंत में पटना के वरिष्ठ शायर कवि घनश्याम ने काव्य संध्या में शिरकत कर रहे सभी युवा कवियों/कवियत्रियों एवं उनका हौसला अफजाई कर रहे वरिष्ठ कवियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7213