--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बिहार में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार तक पहुंच गई।
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना के कोविड अस्पताल यानी नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी का रहने वाला है और लंग कैंसर से पीड़ित था। मृतक मरीज की उम्र 45 साल है। वो मुम्बई के टाटा मेमोरियल अस्पताल से आया था और जांच में कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया था। 30 तारीख को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मरीज के फेफड़े के कैंसर का इलाज 2018 से टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई में चल रहा था।
इसके पहले शुक्रवार को भी एक मरीज की मौत हो गई थी। मृतक पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया का रहने वाला था और उसकी उम्र 54 साल थी।
आपको बता दें कि बिहार में कोरोना से पहली मौत 22 मार्च को पटना एम्स में हुई थी। मृतक मुंगेर का रहने वाला था और वह खाड़ी देश से लौटा था। वह पहले से किडनी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित था। राज्य में कोरोना संक्रमित दूसरा मृतक वैशाली जिले के रहने वाला था।
बिहार के 38 में से 30 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित है। बिहार में अब तक 475 कोरोना वायरस संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7203