--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
देशभर में 2 हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 3 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। यह दूसरा मौका है जब लॉकडाउन बढ़ाया गया है। कोरोना संक्रमण के हिसाब से पूरे देश को 3 हिस्सों में ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में बांटा गया है। ग्रीन जोन में 319 और ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं। दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, अहमदाबाद सहित 130 जिले रेड जोन में हैं। ग्रीन और ऑरेंज जोन में लॉकडाउन के दौरान राहत मिलेगी लेकिन रेड जोन में सख्ती जारी रहेगी।
■ बिहार के रेड जोन वाले जिले : मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर, गया।
• रेड जोन में रिक्शा, ऑटो, टैक्सी और बसों पर रोक है।
• आईटी कंपनी, कॉल सेंटर, कोल्ड स्टोरेज खुल सकेंगे।
• वेयर हाउस, प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विस को इजाजत है।
• ज़रूरी सामानों को बनाने वाली यूनिट खुल सकेंगी।
• रिहायशी इलाकों में दुकान खुल सकेंगी।
■ लॉकडाउन के दौरान ऑरेंज जोन में सशर्त राहत मिलेगी
• कैब में ड्राइवर और एक सवारी यात्रा कर पाएंगे।
• अपनी गाड़ियों से एक ज़िले से दूसरे ज़िले जा पाएंगे।
• शर्तों के साथ कम संक्रमण वाले इलाकों में दुकाने खुलेंगी।
• सैलून और स्पा पर भी 17 मई तक रोक जारी रहेगी।
■ ग्रीन जोन में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा। लॉकडाउन के दौरान ग्रीन ज़ोन में बड़ी राहत मिलेगी।
• फैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे-मोटे उद्योगों को खोलने की मंजूरी।
• आधी सवारी की शर्तों के साथ बस चल सकेंगी।
• धार्मिक स्थल, होटल और रेस्टोरेंट 17 मई तक बंद रहेंगे।
• शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग जा पाएंगे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7202