--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर से वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि आज 13 पॉजीटिव केस मिले हैं। इस तरह से संख्या बढ़कर 126 पर पहुंच गई है। आज जो 13 मामले मिले हैं उसमें बक्सर से चार, पटना से एक, रोहतास एक और मुंगेर से 7 मामले हैं।
बक्सर पटना और मुंगेर का पॉजिटिव केस संक्रमित मरीज के संपर्क में आने की वजह से हुआ है, जबकि रोहतास वाले मामले में पुष्टि किया जा रहा है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में 42 पॉजिटिव लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर नए जीवन को हासिल किया है। सूबे में अभी फिलहाल एक्टिव फिर से बढ़ने लगे हैं। बिहार में अब तक 11339 से ज्यादा कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत अब तक कोरोना के कारण बिहार में हुई है। एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है। राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7169