सेवा में लापरवाही के आरोप में 198 चिकित्सा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के दौरान तमाम अवकाश रद रहने के बाद भी सेवा से गायब रहने व अन्य लापरवाही के आरोप में 198 चिकित्सा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दी गई है। इनमें से 76 चिकित्सा पदाधिकारियों से तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया गया है।

इन चिकित्सा अधिकारियों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 एवं एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 की धाराओं के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 198 चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना महामारी के खतरों के बीच सेवा में लापरवाही करने के आरोप में नोटिस दी है। इन सभी कर्मचारियों पदाधिकारियों के तमाम अवकाश कोरोना की वजह से रद हैं। हाल ही में पहले 60, इसके बाद 62 और अंत मे 76 चिकित्सा पदाधिकारी सेवा से गायब मिले। सरकार ने इसे घोर लापरवाही माना है। आज विभाग ने जिन 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नोटिस दिया है, उनसे तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इन अफसरों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 एवं एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7106