--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आज बात बिहार की कार्यक्रम की शुरुआत के कुछ घंटों में प्रशांत किशोर के साथ 2 लाख 64 हजार लोग जुड़ गए। प्रशांत किशोर ने बिहार के बदलने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने का दावा किया है। उसी सिलसिले में वो पंचायत स्तर के युवाओं तक पहुंचकर उन्हें बताएंगे कि उनका बिहार के विकास को लेकर क्या प्लान है। प्रशांत किशोर बिहार को अगले 10 साल में बिहार को कहां लेकर जाना चाहते हैं इसकी जानकारी साथ जुड़ने वाले लोगों को देंगे।
प्रशांत किशोर ने आज अपने कहे के मुताबिक बात बिहार की, नाम का वेबसाइट भी लॉन्च कर दिया है। इस वेबसाइट से सबसे ज्यादा जुड़ने वाले लोग पटना के हैं। पटना से 27710 लोग तुरंत प्रशांत किशोर से जुड़ गए।
उसके बाद नंबर आया मुजफ्फरपुर का, यहां से 14443 लोगों ने प्रशांत किशोर के मुहिम को सपोर्ट किया है। मोतिहारी तीसरे नंबर पर रहा जहां 11762 लोग पीके के साथ जुड़ना पसंद किए। वहीं चौथे नंबर पर समस्तीपुर से 10931 लोग और दरभंगा से 10870 लोगों ने प्रशांत किशोर की पहल से जुड़े हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6934