स्ट्रेस भगाने के लिए बिहार के इस सरकारी दफ्तर में होता है योग



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आधुनिकता, काम और भागदौड़ भरे इस दौर में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वो अपने शरीर पर ध्यान दे सकें। घर, दुकान हो या सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, काम का बोझ इतना है कि लोग मन और तन से थक जाते हैं। नतीजे के तौर पर काम में गड़बड़ी देखने को मिलता है। दफ्तर में उंघने का सिलसिला चलता है।

बिहार के विद्युत विभाग ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए जो कदम उठाये हैं वो ना सिर्फ उनके कार्मचारियों को एनर्जेटिक बनाये रखता है बल्कि उन्हे मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस से भी दूर रखता है। दरअसल विद्युत विभाग द्वारा अपने कार्यालय में सुबह के साढ़े ग्यारह बजे और शाम चार बजे यानी दो बार अपने कर्मचारियों को योगा कराते हैं। सरकारी कार्यालय में योग के जरिये, कर्मचारियों को फिट रखने की कवायद की जा रही है।
सुबह साढ़े नौ बजे दफ्तर में काम शुरू करने वाले सभी वर्ग के कर्मचारी योग करते हैं। इसके लिए दफ्तर में स्पीकर के जरिये कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते हैं। स्पीकर पर निर्देश मिलने पर कर्मचारी हों या जेनरल मैनेजर या फिर पियून ही क्यों ना हों, जो जहां रहता है वहीं दस मिनट योग करते हैं।

विद्युत बोर्ड कार्यालय में एक महीने में ही कर्मचारियों के काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावे काम करने के बाद कर्मचारियों को स्ट्रेस भी महसूस नहीं होता।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6866