बिहार में दबोचा गया भारत को तोड़ने की मंशा रखने वाला शरजील इमाम



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत को टुकड़ों में बांटने के लिए असम को देश से काट देने की धमकी देने वाला जेएनयू ब्रांड शरजील इमाम की तलाश में देशभर में छापेमारी जारी थी। लेकिन, आरोपी शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शरजील इमाम की गिरफ्तारी जहानाबाद के काको से हुई है। शरजील इमाम के साथ उसके भाई मुजम्मिल को भी गिरफ्तार किया गया है।

मालूम हो कि शरजील बिहार के जहानाबाद जिलांतर्गत काको का रहने वाला है। दिल्ली में शाहीन बाग प्रोटेस्ट का कथित आयोजक शार्जिल इमाम का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह असम समेत पूरे उत्तर-पूर्व भारत को शेष भारत से काटने की बात करता है। वीडियो वायरल होने के बाद शरजील इमाम पर कई राज्यों में केस दर्ज किया गया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6821