इनकी ख्वाहिश है कि एक दिन फिल्मों के लिए भी गाएं...



--शैलेश तिवारी,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

गत दिनों मुंबई के एक पांच सितारा होटल मे वेवसीरिज "द फोरगोटन हीरोज" के तीन गानों पर 1046 गायकों एवं संगीतकारो ने अपनी आवाज दी, जिसमें रुचिता सिन्हा प्रमुख गायिका मे थी। ये विश्व का सबसे बड़ा बैंड होने के कारण इनका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज हुआ है। पटना की बेटी, पटना मे पली-बढ़ी, रुचिता सिन्हा जो पटना के लिए गौरव की बात है।

स्व• सिद्धेश्वर प्रसाद सिन्हा की सबसे छोटी बेटी रूचिता सिन्हा (मिली) ने अपनी पढ़ाई पटना वीमेन्स कालेज से की है। विवाह उपरान्त मुंबई में सपरिवार रहती हैं। इन्होंने इन्डियाज गौट टैलेंट सीजन-8 मे भी भाग लिया था और इनका बैंड फस्ट रनर अप रहा था।

इन्होंने मुंबई मे बहुत सारे लाइव शोज मे भी अपनी आवाज से समां बांधा है। इन्होंने छठ पूजा के लिए भी गीत गाएं हैं जो कि इनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। ये अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने पति, बड़ी बहन और जेठानी सहित समस्त परिवार को देती हैं। इनकी ख्वाहिश है कि ये एक दिन फिल्मों के लिए भी गाएं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6819