अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस, 2020 के अवसर पर राष्ट्रपति पदक पुरस्‍कार



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर 104 कर्मचारियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 13 कर्मचारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति अग्नि सेवा पदक, 29 कर्मचारियों को वीरता के लिए अग्नि सेवा पदक, 12 कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्नि सेवा पदक और 50 कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए अग्नि सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर 49 कर्मचारियों को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से 2 कर्मचारियों को विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्ट्रपति होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक और 47 कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किया गया है।

अग्नि सेवा पदक और होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा पदक विजेताओं की सूची अनुलग्नक के रूप में संलग्न है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6809