जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़ों का वितरण



हल्द्वानी-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन नैनीताल इकाई एवं बंग समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को कालाढूंगी चौराहे पर जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस सामाजिक कार्य में देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन नैनीताल इकाई के जिला अध्यक्ष नागेश दुबे सहित संजय बिष्ट, संजय त्यागी, अंकुर गोयल, गौरव शर्मा एवं बंग समाज के अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, सचिव प्रदीप मित्रा, कोषाध्यक्ष एस• के• विश्वास, उपसचिव परिमल हलदर, उपाध्यक्ष शर्मिला मित्रा एवं कोली साहू व कृष्णा दत्ता इत्यादि के साथ अन्य महिला कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

बता दें कि देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इससे पूर्व भी इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। उपरोक्त जानकारी देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के महासचिव प्रदीप फुटेला ने दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6712