प्रधानमंत्री ने श्री पेजावर मठ के श्री विश्‍वेश तीर्थ स्‍वामीजी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री पेजावर मठ के श्री विश्‍वेश तीर्थ स्‍वामीजी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘श्री पेजावर मठ, उडुपी के श्री विश्‍वेश तीर्थ स्‍वामीजी लाखों लोगों के मन मस्तिष्‍क में बने रहेंगे, जिनके लिए वह हमेशा मार्गदर्शक रहे। वह सेवा और अध्‍यात्‍म के शक्ति पुंज थे तथा सतत रूप से अधिक न्‍यायपूर्ण और दयालु समाज के लिए काम करते रहे।

मैं अपने आपको धन्‍य मानता हूं कि मुझे श्री विश्‍वेश तीर्थ स्‍वामी जी से सीखने के कई अवसर प्राप्‍त हुए। गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर हमारी हाल की मुलाकात भी स्‍मरणीय थी। उनका निष्‍पाप ज्ञान हमेशा अलग दिखता रहा। मेरी सहानुभूति उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ है।’

https://www.indiainside.org/post.php?id=6707