प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “देशवासियों के दिलों में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

■ प्रधानमंत्री ने पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के साथ आजादी के आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी विद्वता और आदर्श देशवासियों को सदा प्रेरित करते रहेंगे।”

https://www.indiainside.org/post.php?id=6692