नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्वप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इंदिरा गांधी के समाधि शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उनकी 'प्यारी दादी' एक सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी थीं। भारत को एक सशक्त देश के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी दिवंगत इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत शत नमन।
कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पार्टी ने ट्वीट किया कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी को हम उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प ने हमारे देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति में उनका योगदान हमेशा बना रहेगा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6517