प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं



☆ संयुक्त राष्ट्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी

☆ आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी

◇ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र दिवस को उसके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ संयुक्त राष्ट्र दिवस पर शुभकामनाएं। विश्व शान्ति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की हम सराहना करते हैं साथ ही इसके मार्गदर्शन में विभिन्न प्रयासों की प्रशंसा करते हैं।"

◇ प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ स्थापना दिवस पर आईटीबीपी परिवार को शुभकामनाएं। इस सुरक्षा बल ने अपनी बहादुरी और मानव मूल्यों से खुद को अनूठा बनाया है।

आईटीबीपी हिमालय के साथ अपने विशेष जुड़ाव और ऊपरी क्षेत्रों में गतिविधियों में बहादुरी के कारण अलग ही जाना जाता है।”

https://www.indiainside.org/post.php?id=648