भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी• एन• शेषन का निधन



चेन्नई-तमिलनाडु,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी• एन• शेषन का रविवार रात्रि दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। उन्होंने चेन्नई स्थित अपने आवास में रविवार को रात करीब 9:30 बजे अंतिम सांस ली। भारत की चुनाव व्यवस्था को बेहतर दिशा में लाने का श्रेय टी• एन• शेषन को जाता है। वे वर्ष 1990 से 1996 के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालने से पहले वे 1989 में भारत के 18वें कैबिनेट सेक्रेटरी का पद संभाल रहे थे। 1996 में उन्हें सरकारी सेवाओं के लिए रमन मेग्सेसे अवॉर्ड दिया गया था।

केरल के पलक्क्ड़ जिले के थिरुनेल्लई में 15 दिसंबर 1932 को जन्में टी• एन• शेषन ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडवर्ड एस मेसन फैलोशिप के तहत पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने पलक्कड़ के बीईएम हाईस्कूल और विक्टोरिया कॉलेज में भी पढ़ाई की थी।

10वें चुनाव आयुक्त के तौर पर शेषन पारदर्शिता और दक्षता का पर्याय थे। टी• एन• शेषन ने 1997 में देश के राष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव लड़ा था।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6471