शहीद निलेश कुमार नयन को श्रद्धांजलि



स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अश्‍विनी कुमार 20 अक्टूबर को शहीद निलेश कुमार नयन, गरूड़ कमांडों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव उधाडीह सुल्‍तानगंज, भागलपुर, बिहार गये थे। निलेश कुमार नयन, कमांडों बांदीपुर जम्‍मु-कश्‍मीर में खुंखार दो आतंकवादियों को मारकर खुद वीर गति को प्राप्‍त हुए। शहीद को अपनी श्रघांजली देते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने एलान किया कि शहीद नयन के नाम पर एक प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र भागलपुर में खोला जाय। उन्‍होंने कहा कि शहीद के नाम पर एक शहीद द्वार का भी निर्माण किया जाए और उनके नाम से एक स्‍वास्‍थ्‍य शिविर लगाया जाय जिसमें सभी प्रकार के चिकित्‍सक शामिल होंगे। साथ साथ उन्‍होंने यह भी कहा कि यह राष्‍ट्र की ओर से शहीद को सच्‍ची श्रधांजली होगी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=612