देशभर के 10 ऐतिहासिक स्थल आम जनता के लिए रात 9 बजे तक खुले रहेंगे – प्रहलाद सिंह पटेल



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने घोषणा की है कि देशभर के 10 ऐतिहासिक स्थलों को देखने का समय बढ़ा दिया गया है और यह स्थल प्रातः काल से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे। संस्कृति मंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इसके पहले ये दर्शनी स्थल आम जनता के लिए सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक खुले रहते थे। श्री पटेल ने कहा कि यह निर्णय आम जनता और पर्यटकों के लाभ के लिए लिया गया है जो इन ऐतिहासिक स्थलों की सुंदरता देखने के लिए यहाँ आते हैं।

पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि इन 10 ऐतिहासिक स्थलों के अलावा अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी समय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिन 10 ऐतिहासिक स्थलों को चुना गया है, उनकी सूची इस प्रकार है –

■ क्र. सं. - स्मारकों का नाम, जिला, राज्य

01 - राजरानी मंदिर परिसर, भुवनेश्वर, ओडिशा

02 - दूल्हादेव मंदिर, खजुराहो, छतरपुर, मध्य प्रदेश

03 - शेख चिल्ली मकबरा, थानेसर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा

04 - सफदरजंग मकबरा, दिल्ली, दिल्ली

05 - हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली, दिल्ली

06 - कर्नाटक के पट्टडक्कल में स्मारकों का समूह, भागलकोट, कर्नाटक

07 - गोल गुम्बज, विजयपुर, कर्नाटक

08 - मंदिरों का समूह, मारकंडा, चामुर्सी, गढ़चिरोली, महाराष्ट्र

09 - मान महल, वेधशाला, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

10 - रानी-की-वाव, पाटन, गुजरात।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6041