हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब



हावड़ा, आज राधा को श्याम याद आ गया गीत पर नृत्य पेश करते हुए कलाकारों ने समा बांधा, साथ साथ मन भावक लाइटिंग ने चार-चाँद लगा दिया जिससे सैकड़ों लोगो की शाम एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीती। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अलग अलग गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी जिसमें नन्हें बालक व बालिकाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम तो बहुत होते ही रहते हैं लेकिन विशेष हो तो लोगों की वाह-वही के साथ साथ बहुत दिनों तक याद भी रखा जाता हैं। पिछले 50 वर्षों से वर्ष दर वर्ष श्री श्यामा पूजा यानि काली माता पूजा का आयोजन होता चला आ रहा हैं तथा इस वर्ष 51वे वर्षगाठ का आयोजन किया गया। हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान पूर्व गत 28 अक्तूबर 2016 को पूजा मण्डप उदघाटन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। मण्डप का उदघाटन तृणमूल काँग्रेस हावड़ा के अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अरूप राय ने किया व साथ में पूर्व क्रिकेटर व पश्चिम बंगाल सरकार में खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला भी मौजूद थे। वर्ष दर वर्ष परम्परा को आगे बढ़ाते हुए संस्था के अध्यक्ष रमेश सोनकर ने मुख्यमंत्री राहत कोष को प्रदान की जाने वाली एक लाख रूपये की राशि के चेक का लोकार्पण भी विशेष अतिथियों से करवाया। साथ साथ सम्पूर्ण अतिथियों का सम्मान शाल, गुलदस्ता व दुपट्टा भेट कर संस्था के प्रत्येक सदस्यों द्वारा किया गया। वही आमंत्रित अतिथियों के हाथों से सैकड़ों ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार गत पिछले वर्षों से संस्था द्वारा किया जाता रहा हैं। संस्था द्वारा उनके विशेष सदस्य सुरेश सोनकर को उनके समर्पित कार्यों को संज्ञान में लेते हुए सम्मानित किया गया। वही समाज सेवी कंचन सोनकर द्वारा हावड़ा नगर निगम में उप-मेयर मिनाती अधिकारी व पूर्व पार्षद मीना सिंह को सम्मानित किया गया। अतिथियों में उत्तर हावड़ा तृणमूल काँग्रेस अध्यक्ष व एमएमआईसी गौतम चौधरी, लक्खी साहनी, बापी मन्ना, कैलाश मिश्रा व अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रमेश सोनकर ने जानकारी दी कि इस परंपरा का हम पालन करते आए हैं और आगे भी सच्चे मन से पालन करते रहेंगे। हम स्पष्ट बता दें कि हमारी संस्था इस आयोजन के लिए किसी से कभी भी चंदा नहीं लेती हैं, हम सभी सदस्य सच्चे आस्था के साथ सहयोग करते हुए इस अनुष्ठान का आयोजन करते आ रहे है व आगे भी जारी रखेंगे। संस्था के उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव राहुल सोनकर, राजू तिवारी, संदीप बजाज, अमित सराफ़, अभिषेक राय, पंकज शर्मा, राजकुमार व अनेक सदस्य कार्यक्रम दौरान सक्रिय रहते हुए इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिये।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6