नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● प्रधानमंत्री ने भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा,“भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है।”
● प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा, “लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वे एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूर्ण स्वराज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा।”
https://www.indiainside.org/post.php?id=5997