18 अक्टूबर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन मे आज बुधवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर रामप्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डा• अवधेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन), अरुण कुमार दीक्षित अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), विवेकानन्द तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर व राजीव कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के साथ कस्बा मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित शिशु गृह, बालिका गृह, किशोर गृह,व वृध्दा आश्रम का समयक भ्रमण कर फल, मिठाई, अगरबत्ती, मोमबत्ती आदि का वितरण कर उन्हे खुशी व उत्साहपूर्वक दीपावली का त्योहार मनाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहीत किया गया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=595