नई दिल्ली, 10 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
॥●॥ प्रधानमंत्री ने खर्ची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों विशेषकर त्रिपुरा की जनता को खर्ची पूजा प्रारंभ होने के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘समस्त देशवासियों विशेषकर त्रिपुरा की जनता को खर्ची पूजा प्रारंभ होने के पावन अवसर पर शुभकामनाएं। चतुर्दश देवता सभी को खुशहाली, अच्छी सेहत और समृद्धि प्रदान करें।’
॥●॥ प्रधानमंत्री ने दुती चंद को 100 मीटर महिला दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुती चंद को 100 मीटर महिला दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘असाधारण खिलाड़ी की असाधारण उपलब्धि! महिला 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में कड़े परिश्रम और काबिलियत से स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई।’
https://www.indiainside.org/post.php?id=5922