प्रधानमंत्री ने पी• वी• नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें याद किया



नई दिल्ली, 28 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पी• वी• नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर याद किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘श्री पी• वी• नरसिम्हा राव जी को उनकी जयंती के अवसर पर याद करता हूं। श्री राव एक महान विद्वान और अनुभवी प्रशासक थे और उन्होंने हमारे इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर राष्ट्र का नेतृत्व किया। उन्हें उन विशिष्ट कदमों के लिए याद किया जाएगा, जिसने राष्ट्र की प्रगति में योगदान किया।’

https://www.indiainside.org/post.php?id=5856