ओसाका-जापान, 28 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
जापान के ओसाका में ब्रिक्स देशों की बैठक हुई। इस दौरान ब्रिक्स देशों के सभी राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहें। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। आतंकवाद न केवल मासूमों की जान लेता है बल्कि यह आर्थिक विकास और सांप्रदायिक सद्भाव को बुरी तरह से प्रभावित करता है। हमें आतंकवाद और नस्लवाद के समर्थन के सभी माध्यमों को रोकना होगा।
जापान के ओसाका में ब्रिक्स देशों के नेताओं के बीच हुई मुलाकात के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफौसा मौजूद रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5852