चार्टर्ड एकाउंटेंटों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 75 लाख रूपये का योगदान दिया



नई दिल्ली, 24 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

चार्टर्ड एकाउंटेंटों के एक समूह ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 75 लाख रूपये का योगदान दिया है।

चार्टर्ड एकाउंटेंटों की ओर से चैक पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डा• जितेन्‍द्र सिंह को शुक्रवार 21 जून को यहां औपचरिक रूप से सौंपा गया।

चैक के साथ दिए गए एक पत्र में चार्टर्ड एकाउंटेंटों ने जीएसटी के जरिये समान कराधान प्रणाली और ‘आयुष्‍मान भारत’ और ‘स्‍वच्‍छ भारत’ सहित विभिन्‍न सामाजिक कल्‍याणकारी योजनाएं शुरू करने के लिए केन्‍द्र सरकार के प्रयासों का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कारोबार करने की सुगमता की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना की।

चार्टर्ड एकाउंटेंटों ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि अगले पांच वर्षों में भारत 5 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की और अगले 8 वर्ष में 10 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5811