नई दिल्ली, 04 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 30 मई, 2019 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के शपथग्रहण समारोह की व्यापक कवरेज के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सराहना की।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अमित खरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वभर के सभी मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों सहित व्यापक और विश्वस्तरीय कवरेज के लिये विभिन्न मीडिया ईकाइयों द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूक-बधिर दर्शकों के लिये डीडी भारती ने सांकेतिक भाषा में कमेंटरी प्रस्तुत की और दूरदर्शन के अन्य चैनलों ने हिंदी और अंग्रेजी में कमेंटरी प्रस्तुत की।
प्रतिनिधिमंडल में पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक सीतांशु कार, दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू, आकाशवाणी महानिदेशक एफ• शहरयार, आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक ईरा जोशी और दूरदर्शन समाचार के महानिदेशक मंयक अग्रवाल शामिल थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5682