नई दिल्ली, 31 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 30 मई 2019 की शाम को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेन्द्र मोदी व अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 8000 मेहमानों ने शिरकत की है। मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हुए।
स्पष्ट जनादेश वाली गैर कांग्रेसी सरकार के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले नरेन्द्र मोदी पहले नेता हैं। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण का इस्तेमाल आम तौर पर देश की यात्रा पर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार के प्रमुखों के औपचारिक स्वागत के लिए किया जाता है। इससे पहले 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलायी गई थी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रीमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल सूचि :-
● केंद्रीय मंत्री - राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डॉ हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, महेन्द्रनाथ पांडेय, अरविन्द सावंत, गिरिराज सिंह, गजेन्द्र सिंह शेखावत
● राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाइक, डॉ जितेंद्र सिंह, आर के सिंह, किरन रिजिजू, प्रहलाद सिंह पटेल, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया
● राज्य मंत्री - फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, वी के सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, दानवे रावसाहब, किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला, रामदास आठवले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, संजय श्यामराव, अनुराग सिंह ठाकुर, अंगदी सुरेश, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, वी मुरलीधरन, रेणुका सिंह, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी, देबाश्री चौधरी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5658