विजयवाड़ा-आंध्र प्रदेश, 30 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज उन्होंने विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ई• एस• एल• नरसिम्हा ने गुरुवार दोपहर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आंध्र प्रदेश के 175 विधानसभा सीटों में से श्री रेड्डी की पार्टी को 151 सीटों पर जीत मिली थी।
विजयवाड़ा के नजदीक आईजीएमसी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया था।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5655