पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीत की बधाई दी



नई दिल्ली, 28 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली बेहतरीन जीत के बाद मंगलवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से शिष्टाचार भेंट की। प्रणव मुखर्जी ने उन्हें जीत की बधाई दी और उनका मुंह भी मीठा भी कराया। वहीं दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।

मुलाकात पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी के साथ की तस्वीर ट्विटर पर साझा किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि प्रणब दा से मिलना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है। उनका ज्ञान और दूरदर्शी क्षमता उन्हें बाकी नेताओं से काफी अलग बनाती है। वह एक ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने देश के लिए अमिट योगदान दिया है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5636