आम चुनाव 2019 के पांचवे चरण में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख और अनंतनाग संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा



नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर, 03 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आम चुनाव 2019 के पांचवे चरण के तहत जम्मू-कश्मीर के लद्दाख संसदीय क्षेत्र और अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के तीसरे खंड का चुनाव 6 मई को होगा। लद्दाख (पीसी न• - 4) के अंतर्गत करगिल और लेह जिले हैं जबकि अनंतनाग (पीसी न• - 3) के अंतर्गत शोपियां और पुलवामा जिले हैं। लद्दाख और अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सभी सीटें सामान्य वर्ग की हैं।

सीईओ (जम्मू व कश्मीर) वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 6,93,692 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,57,879 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3,35,799 है। तीसरे जेंडर के मतदाताओं की संख्या 14 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 3,806 है तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 4,388 है। इस चरण के लिए कुल 1254 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ईसीआई की वेबसाइट के आंकड़े बताते हैं कि 2014 में लद्दाख क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,66,763 थी। 2019 में यह संख्या बढ़कर 1,71,819 हो गई है। पिछले आम चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 5,056 (3.03 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है।

ईसीआई वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म 7ए के विवरण के अनुसार लद्दाख संसदीय क्षेत्र से विभिन्न पार्टियों के चार उम्मीदवार तथा अनंतनाग संसदीय क्षेत्र से 18 उम्मीदवार मैदान में हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5478