भारतवर्ष को मिली बड़ी कामयाबी



नई दिल्ली, 01 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया

भारतवर्ष को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमला किया था जिसके बाद से ही भारत लगातार मसूद को दबोचने व वैश्विक आतंकी घोषित कराने की कोशिश कर रहा था। और आज यह सम्भव हुआ है।

90 के दशक से ही मसूद अजहर जम्मू-कश्मीर में नापाक इरादों के साथ सक्रिय रहा है। 1994 में उसे श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था मगर कंधार कांड के बाद भारत सरकार को उसे रिहा करना पड़ा था। तब से वह भारत के लिए चिंता का विषय बन गया। भारत से रिहा होने के बाद उसने जैश-ए-मोहम्मद नाम का संगठन बनाया जिसने अभी तक भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया है।

2001 में संसद पर हमला, 2016 व 2018 में पठानकोट हमला, 2019 में पुलवामा हमला सहित कश्मीर में रोजाना छोटे आतंकी हमले, सेना के साथ मुठभेड़, सभी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शामिल रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5466