चीन : सरकारी मीडिया को मोदी की वापसी की उम्मीद



नई दिल्ली/चीन, 01 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

चीन सरकार समर्थित अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शिन्हुआ विश्वविद्यालय के रिसर्च फेलो लु यांग का एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें नरेन्द्र मोदी की वापसी की भविष्यवाणी की गई है। लु यांग ने लिखा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मोदी की भारतीय जनता पार्टी संसद में सबसे बड़ा दल होगा। वहीं चीनी अधिकारी और विशेषज्ञ भी अपनी प्राथमिकता नरेंद्र मोदी को बता रहे हैं। मोदी का राजनीतिक कद अन्य प्रत्याशियों को पीछे छोड़ रहा है। भाजपा की वित्तीय और संगठन शक्ति विपक्ष से बहुत अधिक है। इससे साफ है कि मोदी को संभवत: एक और मौका मिल जाएगा।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में घोषणा की कि उनकी सरकार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और नरेन्द्र मोदी के बीच अगली ‘अनौपचारिक मीटिंग’ की तैयारी कर रही है जो पिछले साल चीन के वुहान शहर में हुई मीटिंग की तर्ज पर होगी। इस बार यह भारत के किसी शहर में होने की उम्मीद है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5461