पूर्वी भूमध्‍यरेखीय हिंद महासागर और इससे जुड़ी दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र पर दबाव



नई दिल्ली, 26 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नवीनतम उपग्रह तस्‍वीरों और सतह के अवलोकन से पता चलता है कि पूर्व भूमध्‍यरेखीय हिंद महासागर और समीपवर्ती दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक‍ दबाव बना हुआ है और आज 26 अप्रैल, 2019 की सुबह 08:30 बजे 2.7 डिग्री उत्‍तर अक्षांश और 89.7 डिग्री पूर्व देशांतर के आसपास केंद्रित रहा जो त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से दक्षिण-पूर्व 1140 किमी, चेन्नई (तमिलनाडु) से दक्षिणपूर्व 1490 किमी और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से दक्षिण-दक्षिणपूर्व 1760 किमी पर स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान यह दबाव और गहरा हो सकता है और उसके 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान आने की संभावना है।

अगले 96 घंटों के दौरान इसके श्रीलंका के तट से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 अप्रैल 2019 की शाम को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है।

■ निम्न तालिका में पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता दी गई है:

●तिथि/समय(आईएसटी)
स्थिति (अक्षांश. 0उत्‍तर/ देशांतर. 0पूर्व
अधिकतम अनवरत धरातल वायु गति (किलोमीटर प्रति घंटा)
चक्रवाती श्रेणी

●26.04.19/0830
2.7/89.7
40-50 से 65
दबाव

●26.04.19/1730
3.8/89.1
45-55 से 65
दबाव

●27.04.19/0530
4.9/88.3
50-60 से 70
गहरा दबाव

●27.04.19/1730
6.4/87.2
60-70 से 80
चक्रवाती तूफान

●28.04.19/0530
7.7/86.3
70-80 से 90
चक्रवाती तूफान

●28.04.19/1730
9.0/85.3
80-90 से 100
चक्रवाती तूफान

●29.04.19/0530
10.0/84.5
90-100 से 115
तेज चक्रवाती तूफान

●29.04.19/1730
11.0/83.5
100-110 से 125
तेज चक्रवाती तूफान

●30.04.19/0530
11.7/82.7
110-120 से 135
तेज चक्रवाती तूफान

■ चेतावनी:

● भारी बारिश की चेतावनी

30 अप्रैल और 1 मई, 2019 को तमिलनाडु के उत्तरी तटीय इलाकों में और 29 और 30 अप्रैल, 2019 को केरल के ऊपर तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

30 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और 1 मई, 2019 को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ज्‍यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

● हवा की चेतावनी

पूर्व भूमध्‍यरेखीय हिंद महासागर और समीपवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य क्षेत्र के आसपास 26 अप्रैल को 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा की गति बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती है। 27 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती भूमध्‍यरेखीय हिंद महासागर क्षेत्र में हवा की गति 65-75 किमी प्रति घंटा हो सकती है। 28 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और इससे जुड़ी भूमध्‍यरेखीय हिंद महासागर क्षेत्र और इसके साथ लगे श्रीलंका के तट पर हवा की रफ्तार 80-90 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 29 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी दक्षिण-पश्चिम, श्रीलंका के तट पर और तमिलनाडु एवं पुदुचेरी के तटीय इलाकों में 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है जो बढ़कर 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

28 अप्रैल की सुबह तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी क्षेत्र में हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है जो 28 अप्रैल की रात 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे हो सकती और 29 अप्रैल की सुबह यह 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 30 अप्रैल की दोपहर तक उत्तर-तमिलनाडु एवं पुदुचेरी और इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के जिलों के तटों पर हवा की रफ्तार 90-100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

28 अप्रैल की सुबह केरल के तटों पर हवा के 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की संभावना है जो 29 अप्रैल की सुबह 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

● समुद्र की स्थिति

26 अप्रैल को पूर्वी भूमध्‍यरेखीय हिंद महासागर और इससे जुड़ी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण भाग में समुद्र की स्थिति गड़बड़ हो सकती है जिसके 27 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी और इससे जुड़े भूमध्‍यरेखीय हिंद महासागर में और भी गड़बड़ होने की आशंका है।

28 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्र की स्थिति बहुत खराब से काफी खराब हो सकती है। 29 और 30 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी दक्षिण-पश्चिम, श्रीलंका के साथ-साथ पुदुचेरी, तमिलनाडु और आसपास के दक्षिणी आंध्र प्रदेश के समुद्र इलाकों में स्थिति बहुत-बहुत खराब हो सकती है।

● मछुआरों के लिए चेतावनी

मछुआरों को 26 अप्रैल को पूर्वी भूमध्‍यरेखीय हिंद महासागर और आस-पास बंगाल की दक्षिण खाड़ी के दक्षिणी इलाकों में, 27 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी दक्षिण- पश्चिमी और आसपास हिंद महासागर में, 28 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी दक्षिण- पश्चिमी और आसपास के हिंद महासागर एवं श्रीलंका से सटे समुद्री इलाकों और 29-30 अप्रैल बंगाल की खाड़ी दक्षिण- पश्चिमी और श्रीलंका, पुदुचेरी, तमिलनाडु और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

वे मछुआरे जो अभी गहरे समुद्री इलाकों में हैं, उन्हें 28 अप्रैल, 2019 तक तट पर लौटने की सलाह दी जाती है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5433