अररिया, 20 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बिहार के अररिया जिले में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलने में दर्द होता है। कुछ लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे नारा लगाने वालों के साथ मिले हुए हैं। सबको ये सोचना चाहिए कि किसी भी जाति-धर्म से पहले हम भारतीय हैं। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झूठी अफवाह फैलायी जा रही है कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। लोगों को दिग्भ्रमित करना इन लोगों का काम है। यही कुनबा दलितों पिछड़ों के हक में से मार लेगा और इसे चुराकर अपना खजाना भरेगा। ये लोग पहले भी ऐसा कर चुके हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जनता की तपस्या का हिसाब मैं ब्याज समेत लौटाउंगा। जनता की तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। बिहार से बंगाल तक जनसैलाब दिख रहा है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5383