भोपाल, 19 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने हेमंत करकरे को कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा और उसे आतंकियों ने मार डाला।
साध्वी प्रज्ञा ने आपबीती सभी के समक्ष रखते हुए कहा कि मुझे 9 साल जेल में रखा गया, मैं 20 साल पीछे चली गई। उस दौरान उसने मुझे गालियां दी थी। मुझपर झुठे आरोप मढ़े गए। मुझे मारा व प्रताड़ित किया जाता था। तब तक मारते रहते थे कि जब तक खून न निकल जाए। गर्म पानी में नमक डाल कर उसमें मेरे हाथ डलवाते थे। मांस खिलाने के लिए परोसते व अश्लील फिल्मे दिखाते। मुझे मारने वाले बदलते रहते थे पर मार खाने वाली सिर्फ मैं थी। षडयंत्र के तहत झूठे आरोप मढ़ना चाहते थे परन्तु जो मैंने किया नहीं उसे कैसे स्वीकार कर लेती।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5375