कर्नाटक, 17 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजू कागे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच• डी• कुमारस्वामी के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरे हैं और एच• डी• कुमारस्वामी काले। उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 बार पाउडर लगाते हैं और 10 कपड़े एक दिन में बदलते हैं। अरे, मोदी गोरे हैं और दिखने में अच्छे लगते हैं। कुमारस्वामी अगर आप दिन में 100 बार भी नहाएंगे तो भी भैंस जैसे ही दिखेंगे।
बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच• डी• कुमारस्वामी ने बीते हफ्ते आरोप लगाया था कि चेहरे पर चमक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मेक अप' करते हैं। एक सभा में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा था कि हर सुबह उठकर चेहरे पर चमक लाने के लिए मोदी मेकअप या वैक्स लगाते हैं। इसके बाद वो कैमरे के सामने बैठ जाते हैं। हम लोग सुबह एक बार नहाते हैं। फिर अगले दिन ही अपना चेहरा धोते हैं। इसलिए कैमरे पर हमारा चेहरा अच्छा नहीं दिखता है। इसी वजह से कि मीडिया सिर्फ मोदी को दिखाता है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5357